अमन लेखनी समाचार
लखनऊ। मिशन शक्ति के तहत बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सरोजिनी नायडू सम्मान एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत मैं हू नारी सम्मान का आयोजन हुआ।
अलीगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस डिग्री कॉलेज में बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें से 12 महिलाओं को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सरोजिनी नायडू सम्मान से सम्मानित किया व 30 से ज्यादा महिलाओं को ” मैं हूं नारी सम्मान ” से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में कानून मंत्री श्री बृजेश पाठक उनकी धर्मपत्नी समाज सेविका श्रीमती नम्रता पाठक लखनऊ महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रधानाचार्य प्रोफ़ेसर अनुराधा तिवारी जी मुख्य अतिथि रूप में कार्यक्रम में शामिल रहें कार्यक्रम का मंच संचालन उत्तर प्रदेश की यंगेस्ट एंकर एंजेल प्रवीण ने किया।
यह कार्यक्रम वैदेही वेलफेयर फाउंडेशन अध्यक्षा डॉ रुबी राज सिन्हा द्वारा संचालित हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सम्मान नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन रहा।
सरोजिनी नायडू सम्मान से सम्मानित होने वाली 12 महिलाओं में मुख्य तौर से डॉ अनीता श्रीवास्तव, आरती पाल, डिंपल दत्ता, गुंजन वर्मा, मानसी प्रीत, मिथिलेश चौहान ,रफत फातिमा,, सादिया रफीक ,सलोनी, केसरवानी सुमन, मनराल, सरिता सिंह ,विनीता श्रीवास्तव महिलाएं शामिल रही
इन महिलाओं को समाज में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सरोजिनी नायडू प्रतीक चिन्ह अंग वस्त्र फूलों की माला से सम्मानित किया गया।
नियर संयुक्ता भाटिया महापौर ने ही वेलफेयर फाउंडेशन की 21 महिलाओं को सरोजनी नायडू सम्मान से चुनरी पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर फूलों से सम्मानित किया।








Visit Today : 532
Total Visit : 439772
Hits Today : 1063
Total Hits : 2440809
Who's Online : 3
