अमन लेखनी समाचार/संतोष मिश्र
बहराइच। पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच सुजाता सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान व आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा अशोक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में सोमवार को गठित टीम उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार यादव हमराही हेड कांस्टेबल जयराम कुशवाहा, हेड कांस्टेबल श्री प्रकाश सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह गहलोत द्वारा अवैध शराब बनाने के उपकरण (भट्टी) व 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त राजकुमार पुत्र दाताराम निवासी गोरियन पुरवा दाखिला बालापुर थाना रुपईडीहा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत जेल भेज दिया गया है।








Visit Today : 101
Total Visit : 462083
Hits Today : 1370
Total Hits : 2544343
Who's Online : 1
