अमन लेखनी समाचार-दिव्यांशु त्रिपाठी
लखनऊ,गोसाईगंज ब्लॉक के खुर्दही बाजार में जिलापंचायत प्रत्याशी आदित्य मिश्रा व मण्डल अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने बूथ अध्यक्षो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
और उनकी मेहनत और लगन की तारीफ करते हुए पार्टी हित में संघर्षो को आगे भी जारी रखने को प्रेरित किया।
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ को जमीनी स्तर पर पहचानती है संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता अपने आप में नेता है ये बाते बूथ अध्यक्षो के सम्मान समारोह में जिला पंचायत प्रत्याशी आदित्य मिश्रा ने कही
इस दौरान उन्होंने कहा आगामी पंचायत चुनाव,जिलापंचायत चुनाव के लिये सभी भाजपा कार्यकर्ता कमर कस लें। अपने बूथ को फतह करते ही किला फतह हो जायेगा। साथ ही भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने की अपील की गई।
मण्डल अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा भाजपा के लिये बूथ अध्यक्षो से बढ़कर किसी का सम्मान नही, क्योकि जमीन पर काम बूथ अध्यक्ष और नीचे के पदाधिकारी ही करते है सभी कार्यकर्ताओ का सम्मान हम सभी के सौभाग्य की बात है इस अवसर पर राजेश वर्मा,वीरेंद्र रावत,बलीराम वर्मा, शम्भूनाथ पांडेय,व पदाधिकारी मौजूद रहे।
बाग जा रहे बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला उपचार के दौरान मौत
Mon Apr 5 , 2021
अमन लेखनी समाचार मलिहाबाद लखनऊ मलिहाबाद क्षेत्र के ग्रामीण माल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोड़वा बरौकी मजरा गंगा खेड़ा निवासी की रविवार शाम के समय घर से खाना खाकर बाग़ जा रहे किसान पर अचानक पीछे से आवारा सांड ने किया हमला जिससे बुजुर्ग को काफी गंभीर चोट आई […]



