अमन लेखेनी ,समाचार
औरास,उन्नाव
थाना औरास पुलिस द्वारा सीएचसी चिकित्सक के साथ गाली गलौज कर धमकाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त राजेश प्रजापति पुत्र रघुवीर प्रसाद निवासी गोंदरी थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव द्वारा फोन पर डा0 सिद्धार्थ सीएचसी औरास को ड्यूटी पर न आने को लेकर गाली गलौज कर धमकी दी गई थी। डा0 सिद्धार्थ द्वारा थाना औरास पर तहरीर देकर राजेश उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 78/21 धारा 504/506 भा0दं0वि0 पंजीकृत किया गया तथा हरप्रसाद अहिरवार मय हमराह फोर्स द्वारा अभियुक्त राजेश उपरोक्त को गिरफ्तार कर उक्त कार्यवाही के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।







Visit Today : 106
Total Visit : 502241
Hits Today : 327
Total Hits : 2721636
Who's Online : 3
