अमन लेखनी समाचार
मलिहाबाद, लखनऊ नामांकन के पहले दिन ही भारी संख्या में प्रत्याशियों ने पंचायत चुनाव के नामांकन में अपना पर्चा दाखिल किया बुधवार को विकास खण्ड़ मुख्यालय पर बीच कोविड 19 को लेकर कुछ ही जगह दिखा कोरोना गाइडलाइन का पालन
बहुत धीमी गति से बारी बारी से प्रत्याशियों ने बुधवार को अपने अपने नामांकन पर्चे दाखिल किये।
मलिहाबाद विकास खण्ड़ मे प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन के लिये 22 काउन्टरों की व्यवस्था की गयी। इसी के साथ ही नामांकन पत्रों की बिक्री के लिये तीन व कोविड हेल्पडेस्क काउन्टर तीन बनाये गये थे। नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन बुधवार को उत्साहित प्रत्याशियों का हुजूम विकास खण्ड़ मुख्यालय पर अपने समर्थकों के साथ सुबह 6 बजे से ही उमड़ने लगा। नामांकन पत्रों के दाखिल करने का कार्य सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। देखते ही देखते करीब 12 बजे नामांकन पत्र दाखिल करने के लिये प्रत्याशियों की लम्बीं-लम्बीं लाइनें लग गयीं। इन लगी लम्बीं-लम्बीं लाइनों मे न तो प्रत्याशियों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन किया और न ही कर्मचारियों ने गाइडलाइन पालन कराने का प्रयास किया। विकास खण्ड़ मे प्रतयाशी कड़ी धूप मे खड़े रहे जिनके लिये पानी की भी व्यवस्था भी जहां तहां देखने को मिली वही वार्ड 14 से राजू को वीलचेयर व्यवस्था न होने से ज़मीन पर घुसलते नामांकन करना पड़ा नामांकन पत्र दाखिल करने के लिये प्रत्याशी देर शाम तक लाइनों मे लगे रहे। विकास खण्ड़ क्षेत्र मे 67 ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य के 845 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 90 पद हैं। जिनके लिये बुधवार को 8 बजे तक प्रधान व सदस्य ग्राम प्रधान पद के 401 व सदस्य क्षेत्र पंचायत पद के लिये 447 व ग्राम पंचायत सदस्य 390 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पर्चे दाखिल किया जबकि देर रात तक नामांकन प्रक्रिया चालू रही ।
इस मौके पर रेटरनिंग ऑफिसर मनोज शुक्ला,नोडल अधिकारी एसीएम 6 सूर्यकांत त्रिपाठी , क्षेत्राधिकारी निगोहा नईमउल हसन, एडीओ पंचायत देवेंद्र सिंह, व मलिहाबाद प्रभारी निरीक्षक चिरंजीव मोहन, निरीक्षक प्रेम सिंह ,कस्बा प्रभारी कुलदीप सिंह उपस्थित रहे ।






Visit Today : 97
Total Visit : 502232
Hits Today : 221
Total Hits : 2721530
Who's Online : 4
