अमन लेखनी समाचार-दिव्यांशु त्रिपाठी
लखनऊ,गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बस्तिया गांव के आशीष मिश्रा के खेत में रविवार को आग लगने से करीब दो बीघा फसल जल कर राख हो गई।
देखते ही देखते आग की लपटों ने आसपास के खेंतो को भी अपने आगोश में ले लिया।
बस्तियां गांव निवासी आशीष मिश्रा के खेत गांव में ही है इसमें गेंहू की फसल लगी थी शाम में अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। हवा का रुक तेज होने से थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास खेतों में काम कर रहें किसानों के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े। सूचना पर पहुची फायरब्रिगेड टीम ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।








Visit Today : 331
Total Visit : 501287
Hits Today : 799
Total Hits : 2717295
Who's Online : 2
