अमन लेखनी समाचार
लखनऊ।पुलिस आयुक्त के निर्देशन में शासन की मंशा के अनुरूप अपराध एवम अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कृष्णनागर पुलिस टीम के हाथ एक सफलता उस वक़्त लगी जब उसने एक शातिर अभियुक्त को 2 किलो 50 ग्राम नाजायज़ गांजे के साथ अपनी गिरफ्त में ले लिया।मेला ग्राउंड बरीगंवा के पास से अभियुक्त दाता राम पुत्र हरदयाल को कृष्णनागर पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लेने में कामयाबी हासिल की है।अभियुक्त पर मुकदमा अपराध संख्या 154/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजिकृत कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज कर विधिक कार्यवाही कर दी गई है।






Visit Today : 167
Total Visit : 500041
Hits Today : 1081
Total Hits : 2712014
Who's Online : 2
