लखनऊ।प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सरोज के नेतृत्व में काम कर रही तालकटोरा पुलिस ने जुआ खलते हुए 14 अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में सफ़लता पा ली है।दिनांक 22 अक्टूबर 2021 को पुलिस को सूचना मिली के कोठारी बन्धु के पास जुआ खेला जा रहा है जिसपर पुलिस ने वहां पहुंचकर 14 नफर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया जनकी जामातलाशी पर 14510 रुपये और फड़ से 80500 रुपये के साथ 52 ताश के पत्ते भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए।बरामदगी के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 203/2021 धारा 13 सार्वजनिक स्थान पर जुआ अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कारवाही कर दी गई है।पुलिस की गिरफ्त में आये अभियुक्तो के नाम याकूब,उस्मान,सुशील गुप्ता,अभिषेक कुमार कश्यप,दिनेश कुमार,धनंनजय गुप्ता,ऋषभ अग्रवाल,अब्बास हुसैन,अमित जैसवाल,चांद,मोहम्मद हासिम,शिव रतन सोनकर,सुनील कुमार वर्मा और प्रमोद कुमार सोनकर हैं।







Visit Today : 191
Total Visit : 439982
Hits Today : 1866
Total Hits : 2443095
Who's Online : 5
