अमन लेखनी समाचार /उत्तम शुक्ला
सीतापुर
थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरगांव पुलिस ने एक जिला बदर अपराधी को वाहन चेकिंग के दौरान रक्शा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया उसके पास से अवैध असलहा 315बोर मय तीन कारतूस 315बोर बरामद किया गया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरगांव पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सीतापुर आर पी सिह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डा राजीव दीक्षित के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के कुशल संचालन मे हरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक धर्म प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह अपने हमराही आरक्षी परवेन्द्र कुमार के साथ सोमवार को 7-40बजे वाहन चैकिंग के दौरान रक्शा पुल के पास से एक जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जिसकी जामा तलाशी के दौरान पुलिस ने एक अदद तमंचा 315बोर व दो अदद जिंदा कारतूस 315बोर बरामद किया ।पूंछताछ में उसने अपना नाम राम मनोहर उर्फ नींबू पुत्र राम लखन निवासी पंडितपुरवा लक्ष्मणपुरवा थाना हरगांव बताया । हरगांव पुलिस ने अभियुक्त को मुकदमा अपराध संख्या 221/21 धारा 25(1-बी)आर्म्स एक्ट व मुकदमा अपराध संख्या 222/21धारा10उ प्र गुंडा अधिनियम में चालान कर न्यायालय के सुपुर्द किया गया ।अपराधी पर पहले से ही कई केस दर्ज है ।







Visit Today : 219
Total Visit : 501759
Hits Today : 880
Total Hits : 2719893
Who's Online : 3
