लखनऊ।
रविवार दिनाँक 24/10/2021 महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने छठ पूजा स्थल का निरीक्षण किया एवं वहाँ झाड़ू लगाकर श्रम दान भी किया।पूजा स्थल पर पहुंचकर महापौर ने मैदान की स्वच्छ्ता,शौचालय की सफाई,पूजा घाट एवं वहां बने वेदी का भी निरीक्षण कर वहाँ मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं मौजूद अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया की अन्य संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर घाटों की साफ-सफाई एवं नदियों की स्वच्छ्ता भी सुनिश्चित कर ले ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर महापौर संग अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष श्री प्रभनाथ राय जी,महामंत्री श्री मनोज सिंह जी,वेद प्रकाश राय जी,आर.के श्रीवास्तव जी,विशेष सचिव गृह श्री अनिल सिंह जी,कर अधीक्षक श्री राजेश सिंह जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कोरोना महामारी से देश को बचाने के लिए हुआ गायत्री मंत्र का जाप
Sun Oct 24 , 2021
।हिन्द नगर वार्ड पार्षद सौरभ सिंह मोनू ने अपने आवास पर जगत कल्याण हेतु अखिल भारतीय गायत्री परिवार के तत्वावधान में “पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ” का पावन आयोजन किया। वेदों में उल्लेख आता हैं कि माँ गायत्री की पूजा उपासना कभी भी, किसी भी स्थिति में की जा सकती है । […]


