परिवार परामर्श केन्द्र में 06 पति-पत्नी के विवादित जोड़े साथ जीवन बिताने को हुए राजी। लेखनी ,समाचार
उन्नाव
उन्नाव के पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में 04.04.2021 को पति-पत्नी की कई विवादित जोड़ों को बुलाया गया। जिनमें से कुल 11 जोड़े उपस्थित हुए। सभी उपस्थित जोड़ों की आपस में परस्पर वार्ता कराई गई। परस्पर वार्ता के उपरांत कुल 06 जोड़ों की सकुशल विदाई कराई गई। सकुशल विदाई कराने में महिला थाना प्रभारी उ0नि0 प्रेमावती यादव जी, PPK प्रभारी अर्चना शुक्ला जी अपनी सहयोगी महिला आरक्षियों के साथ उपस्थित रही व सलाहकार मंडल से कुँवर राजेन्द्र सिंह सेंगर जी, अबरार हुसैन जी,तबस्सुम नफ़ीस जी, राम शंकर वर्मा जी, डॉ शशिरंजना जी, प्रभा यादव जी, अतुल मिश्रा जी, डॉ एस के पांडेय जी, डॉ आशीष श्रीवास्तव जी, यतीन्द्र नाथ मिश्र जी, राम स्नेही यादव जी, अशोक रस्तोगी जी, डॉ मनीष सिंह सेंगर जी आदि लोग उपस्थित रहे। शेष जोड़ों को अगली तारीख दी गई।राजी हुए जोड़ो में रमाकान्ती पत्नी सघन,जहां आरा पत्नी फैजान,
,सरोजनी पत्नी सर्वेश, नीलम पत्नी सुनील,सुशीला पत्नी शिव सागर,लक्ष्मी पत्नी श्याम जी शामिल हैं






Visit Today : 173
Total Visit : 500047
Hits Today : 1355
Total Hits : 2712288
Who's Online : 1
