
अमन लेखनी समाचार
लखनऊ।2017 में लखनऊ पश्चिम से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी मनोज के गुप्ता ने एक बार फिर भाजपा नेतृत्व में अपना विश्वास दिखाया है।आपको बता दें कि 2017 के विधान सभा चुनाव में भाजपा से टिकेट पाने की उम्मीद में मनोज के गुप्ता ने पार्टी का भरपूर साथ दिया लेकिन आखरी वक़्त पे भाजपा से टिकट ना मिल पाने से उन्होंने किसी और पार्टी का दामन ना थामते हुए निर्दलीय ही अपनी शक्ति का परिचय दिया हालांकि भाजपा लहर में उनको शिकस्त का सामना भी करना पड़ा लेकिन इस बार यानी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए एक बार फिर उन्होंने भाजपा में ही अपना विश्वास दिखाया है और पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कर ली है।गुरुवार को भाजपा कार्यालय में भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने उन्हें भाजपा में सदस्यता ग्रहण करा दी इस मौके पर मलिहाबाद से विधायक जय देवी भी मौजूद रहीं।इस मौके पर मनोज के गुप्ता ने कहा कि एक बार फिर वो भाजपा के बैनर तले पार्टी को सत्ता दोबारा हासिल कराने में अपना पूरा योगदान देंगे।






Visit Today : 162
Total Visit : 474723
Hits Today : 754
Total Hits : 2614183
Who's Online : 4
