अमन लेखनी ,समाचार
नवाबगंज,उन्नाव।
स्थानीय सीएचसी के सामने राजमार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कूटी ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीन छात्र घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज के राजमार्ग पर स्थित एबीसी इंटर कॉलेज से पढ़कर अपने घर वापस हो रहे एक बाइक पर सवार निखिल वर्मा 17 पुत्र आनंद कुमार निवासी नवाबगंज, पंकज वर्मा 17 पुत्र सूरज प्रकाश निवासी अजय गढ़ी, अनुज विमल 17 पुत्र रामकुमार निवासी नवाबगंज की बाइक में कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कूटी ने टक्कर मार दी जिससे तीनों छात्र बाइक से गिरकर घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए नवाबगंज में भर्ती कराया गया या उनका उपचार चल रहा है।,







Visit Today : 373
Total Visit : 502135
Hits Today : 1388
Total Hits : 2721309
Who's Online : 1
