अमन लेखनी समाचार
राजधानी लखनऊ के ग्रामीण थाना अंतर्गत थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति एवं नारी सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत मलिहाबाद क्षेत्र में वर्षों से अवैध शराब के कारोबार मे संलिप्त महिलाओं को शराब बनाने का धन्धा छोड़कर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी दी गयी।
शुक्रवार को थाना परिसर मे आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये ज्वाइंट मजिस्टेट/उपजिलाधिकारी आईएएस प्रणता ऐश्वर्या ने क्षेत्र मे विगत दस वर्षों मे अवैध शराब बनाने के कारोबार मे जेल गयी महिलाओं से कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये कई ऐसी योजनाएं चलायी जा रही हैं। जिससे वह अपना व अपने परिवार का पालन पोषण सकती हैं । क्षेत्र मे अवैध कच्ची शराब पीने से कई जाने चली गयीं है। दतली काण्ड़ मे करीब 52 लोगों की अवैध कच्ची शराब पीने से मौतें हुयी थीं। इसलिये महिलाओं को कच्ची शराब का धन्धा छोड़कर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनें। कार्यक्रम मे आयी महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुये सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण शिवकुमार वर्मा ने कहा कि मुर्गी पालन, बकरी पालन, भैंस पालन, स्वयं सहायता समूह सहित कई ऐसी योजनाएं चलायी जा रही हैं जिससे महिलाएं सरकार द्वारा अनुदान पर धनराशि प्राप्त कर अपना कारोबार शुरू कर सकती हैं। जिससे वह अपना व अपने परिवार का भरण पोषण कर सकती हैं। इसलिये महिलाओं को अवैध शराब का कारोबार छोड़ कर योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। इस अवसर पर तहसीलदार शम्भूशरण, पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक चिरंजीव मोहन, खण्ड़ विकास अधिकारी संस्कृता मिश्रा सहित ब्लाक के अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति रही







Visit Today : 191
Total Visit : 500268
Hits Today : 737
Total Hits : 2713230
Who's Online : 3
