अमन लेखनी, समाचार
नवाबगंज, उन्नाव।विकासखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उन्नाव जनपद के लोकप्रिय सांसद डॉ स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज, सांसद जय प्रकाश रावत, सदस्य विधान परिषद व प्रदेश महामंत्री भाजपा विजय बहादुर पाठक, पंचायत चुनाव प्रभारी शंकर लाल लोधी व विशिष्ट अतिथि विधायक श्रीकांत कटियार, विधायक अनिल सिंह, जिला महामंत्री अवधेश कटियार ने ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह की अध्यक्षता में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य एवं कोटेदारों के बैठने के लिये क्षेत्र पंचायत विकास निधि से नवनिर्मित पं दीनदयाल उपाध्याय स्मृति कक्ष व स्व हेमराज लोधी विधायक द्वार का लोकार्पण किया।
सांसद साक्षी महाराज ने उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि नवाबगंज विकासखंड पूरे जनपद में एक आदर्श विकासखंड के नाम से जाना जाता है। जो कार्य पिछले कई सालों में नही हुए वह अरुण सिंह ने पांच साल में कर दिखाया है। मैने खुद अरुण सिंह के साथ विकासखंड के प्रत्येक गाँव जाकर विकासकार्यो का लोकार्पण किया है ।
ब्लॉक प्रमुख ने अपने संबोधन में कहाकि क्षेत्र के नागरिको ने जो प्यार व आशीर्वाद दिया है। उसके लिए मैं सदैव उनका आभारी रहूंगा और इसी तरह आप सब के बीच मे रहकर आप सब की सेवा करता रहूंगा। वही ब्लॉक प्रमुख ने सभी अतिथियों का हृदय से आभार प्रकट किया ।
इस दौरान सभी अतिथियों ने मुख्यालय परिसर में स्थापित अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा व शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने सांसद सहित सभी अतिथियों को प्रतीक चिंह व अंगवस्त्र भेटकर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया।






Visit Today : 91
Total Visit : 502226
Hits Today : 159
Total Hits : 2721468
Who's Online : 12
