अमन लेखनी, समाचार
उन्नाव।
क्षेत्राधिकारी नगर /यातायात के पर्यवेक्षण में एन आई सी के डीआईओ शरद निगम व रोल आउट मैनेजर पुनीत श्रीवास्तव द्वारा यातायात पुलिस, कोतवाली सदर के फील्ड ऑफिसर उप निरीक्षक अमित कुमार व उपनिरीक्षक प्रेम नारायण एवं परिवहन विभाग के कर्मचारियों को गांधीनगर तिराहे पर आई आर ए डी का ड्राई रन कराकर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मौके पर ही समस्त अधिकारियों कर्मचारियों एवं फील्ड ऑफिसर को एक्सीडेंट संबंधी ऑनलाइन डेटाबेस तैयार करने का भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर श्री दिनेश चंद्र मिश्रा, परिवहन विभाग से आर आई श्री कृष्ण कुमार यादव व प्रभारी यातायात प्रदीप कुमार व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।







Visit Today : 196
Total Visit : 500273
Hits Today : 765
Total Hits : 2713258
Who's Online : 1
