रक्षा मंत्री तथा लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बीजेपी प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ किया

Avatar VickyAuthor

अमन लेखनी समाचार/केके सिंह राठौड़
लखनऊ । देश के रक्षा मंत्री तथा लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के कारण मुझे बेहद खुशी हो रही है। मैं इसके लिए भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का बेहद आभारी हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए जमीन से शुरुआत की और आज भाजपा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छा गई है। भाजपा की विचारधारा है कि व्यक्ति को सहज तथा सरल होना चाहिए। जिससे कि हर काम सुगमता से करने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के एक साधारण से कार्यकर्ता रहे गरीबी में पले बढ़े स्वतंत्र देव सिंह आज भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हैं। उन्होंने लगातार मेहनत की और पार्टी ने उनको प्रदेश का शीर्ष पद दिया। ऐसा सिर्फ भाजपा में ही संभव है। यहां पर सतत मेहनत करने वाले को लगातार इनाम मिलता है। जाति-पंथ की राजनीति नहीं करते इंसाफ़ और इंसानियत की राजनीति करते हैं। विश्वास का संकट कभी नहीं पैदा होना चाहिए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विशिष्ट राजनीतिक विचारधारा है। हमारा एक राजनीतिक दर्शन है। हर राजनीतिक विचारधारा वाले दल का विभाजन कभी न कभी हुआ है, मगर भाजपा का आज तक कभी विभाजन नहीं हुआ है। एक समय हम सब नारा लगाते थे चप्पा-चप्पा भाजपा और आज यह नारा चरितार्थ हो गया। लोग कहते हैं कि मैं इतने समय से पार्टी से जुड़ा हूं मेरे साथ न्याय नहीं हो रहा, ऐसा कैसा हो सकता है कि भाजपा कार्यकर्ता यह कहे, यह पार्टी एक संगठन है यहां देर हो सकती है लेकिन अन्याय नहीं हो सकता, यहां पद भले ही न हासिल हो लेकिन प्रतिष्ठा जरूर हासिल होगी। लोग कहते हैं कि कुछ डिस्टेंस बना कर रखिए, लेकिन सुखद अनुभूति डिस्टेंस बनाकर नहीं सीने से लगाकर होती है। कार्य समिति की बैठक में शामिल होकर सुखद अनुभूति हो रही है, गरीब परिवार में पैदा हुआ व्यक्ति आज उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के पद पर है तो यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही हो सकता है।
इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मोदी सरकार जिन वादों और संकल्पों के साथ सत्ता में आई थी उन सभी वादों को अपने मजबूत इरादों के साथ पूरा कर रही है। देश के विकास और सुशासन के मार्ग पर प्रशस्त है। आम आदमी के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी को चलाने के लिए कार्यकर्ता और कार्यालय निर्माण की जरूरत होती है, सत्ता हमारा लक्ष्य नहीं है सत्ता गरीबों मजलूमों की सेवा के लिए है। आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित कर पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता प्रतिपादित की है। इतना ही नहीं सूखाग्रस्त बुंदेलखंड में प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से हर घर पानी पहुंचाने का सपना साकार हो रहा है। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज कमल खिल चुका है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बाद कार्यसमिति की यह पहली बैठक है। हमको विश्वास है कि सभी कार्यकर्ता जनमानस में प्रबल विश्वास जगाएंगे और पार्टी के काम को विस्तार देंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंदर आमजन के लिए बने मुसीबत, कलंदर भगाएगे अब बंदर।

अमन लेखनी समाचार/लखनऊ ब्यूरो लखनऊ। लखनऊ की राजधानी में यत्र तत्र बंदरों की मुश्किलों का सामना आमजन को करना ही होता है। शहर प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। आए दिन शहर लखनऊ में कहीं ना कहीं बंदरों की वजह से दुर्घटनाएं होती रहती है। ऐसे ही चारबाग […]

You May Like

Subscribe US Now

0Shares