लखनऊ काकोरी परी क्षेत्र में शाराब की दुकान पर एक बार फिर चली गोली।
बता दें कि अभी कुछ समय पहले काकोरी स्थित नरोना मोड़ पर शराब की पर चली थी गोली जिसमें एक युवक की हो गई थी मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार काकोरी स्थित जेहटा चौराहे के पास
शराब की दुकान व बीअर की दुकान अगल-बगल है।
शाम को लगभग 7:30 बजे शराब पीने आए कुछ लोगों से शराब की दुकान के सेल्समैन का झगड़ा हो गया। शराब की दुकान का सेल्समैन
रोहीत कश्यप पुत्र रमेश कश्यप दुबग्गा बगरिया निवासी ने झगड़ा कर रहे युवकों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया लेकिन कुछ देर बाद वे युवक पुनः शराब की दुकान पर वापस आए और झगड़ा करने लगे।
बगल वाली बीयर की दुकान के सेल्समैन संदीप जयसवाल के अनुसार मनीष यादव व विशाल यादव नामक दो व्यक्ति से हो रहा था झगड़ा ।झगड़े के दौरान मनीष यादव ने कहा कि गोली मार दूंगा और अंततोगत्वा उसने रोहित कश्यप को गोली मार दी और आए हुए युवक फरार हो गए बताया जा रहा है कि युवक अपनी तीन मोटरसाइकिल मौका ए वारदात पर छोड़ गए हैं वह पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
काकोरी प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह गौर ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकियों की तलाश जारी है
शराब की दुकान के सेल्समैन रोहित कश्यप को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।





Visit Today : 146
Total Visit : 500020
Hits Today : 618
Total Hits : 2711551
Who's Online : 2
