काशी पुराधिपति के धाम में आधी रात को राम दरबार सजकर तैयार है। भगवान श्री राम का विग्रह इठलाते हुए आसन पर विराजमान हो गए हैं। उनके साथ माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी भी दरबार में हैं। घंटा और घड़ियाल बज रहे हैं। मृदंग की धुन गूंज रही है, काशी विश्वनाथ धाम की हवाओं में खुशबू है। कोहरे भरी सुबह में गंगा की ओर भी अलग ही नजारा है। काशी विश्वनाथ मंदिर में कीर्तन हो रहे हैं, वेदपारायण हो रहें हैं और सुंदरकांड की चौपाई गूंज रही हैं। धाम की मुंडेरों पर राम पताका लहरा रही है। 51 ब्राह्मण श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में वेद पारायण का पाठ करे रहे हैं। LED बिग स्क्रीन पर दोपहर 12 बजे से रामलला प्राण प्रतिष्ठा LIVE प्रसारित की जाएगी। देव दीपावली की तर्ज पर काशी 51 लाख दीपों से जगमग होगी। आज रात विश्वनाथ टेंपल से विश्वनाथ धाम तक दीये अपनी रोशनी बिखेरेंगे।

काशी विश्वनाथ धाम में श्री राम नाम की पताका लहरा रही है।
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम समेत संकट मोचन, गोपाल मंदिर,







Visit Today : 30
Total Visit : 501387
Hits Today : 177
Total Hits : 2717875
Who's Online : 2
