
अमन लेखनी समाचार
धाता/फतेहपुर 6नवम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म ,स्वेटर, जूता मोजा तथा स्कूल बैग के क्रय हेतु धनराशि डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में प्रेषित किए जाने की कार्रवाई सायं 5 बजे लखनऊ द्वारा आयोजित कार्यक्रम से की गई।, जिसका प्रसारण दूरदर्शन एवं यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया गया। जिसके अनुपालन में खंड शिक्षा अधिकारी धाता सुनील कुमार सिंह, एवंअवनीश कुमार सिंह की देखरेख में कार्यक्रम का प्रसारण की व्यवस्था बीआरसी धाता में की गई। जिसकी मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान एवं विशेष अतिथि धाता प्रधान मुकेश कुमार रहे।
कार्यक्रम में शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से धनराशि हस्तांतरण की जानकारी अभिभावकों को देने व बच्चों के लिए यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता मोजा तथा स्कूल बैग खरीदने की श जानकारी हेतु एवं एसआरजी ,ए आर पी एवंं शिक्षक संकुल के माध्यम से योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराना था। प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया कि अभिभावकों के साथ बने हुए व्हाट्सएपश ग्रुप के माध्यम से अथवा फोन काल के माध्यम से सूचित करने पर जोर दिया गया । सभी शिक्षक तथा अभिभावक दूरदर्शन एवम् यूट्यूब चैनल के माध्यम से कार्यक्रम को देखने की व्यवस्था की गई।
प्रसारण के माध्यम से जानकारी दी गई कि अभिभावकों के खाते में 11सौ रुपया भेजा जा रहा है। जिसमें ₹600 दो जोड़ी यूनिफॉर्म ,₹125 जूते मोजे, ₹175 बैग एवं ₹200 स्वेटर की धनराशि होगी जिसकी जानकारी अध्यापकों द्वारा अभिभावकों को दी जाएगी जिससे अभिभावक धनराशि का समुचित एवं ससमय प्रयोग किया जा सके। इस अवसर पर लगभग एक सैकड़ा अभिभावक एवं अध्यापक बीआरसी में उपस्थित रहे।





Visit Today : 158
Total Visit : 500235
Hits Today : 494
Total Hits : 2712987
Who's Online : 4
