अमन लेखनी, समाचार
उन्नाव।
उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र इलाके में दुकान बंदकर घर लौट रहे सर्राफ पर बदमाशों ने लूटपाट की है, 2 बाइकों पर सवार 4 बदमाशों ने गाड़ी रुकवाई और बैग में रखा 30 ग्राम सोना, डेढ़ किलो चांदी और 5 हजार नकद लेकर फरार हो गए । बदमाशों के हमले में व्यापारी लहूलुहान हुआ है, वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश की और घटनास्थल का जायजा लिया है, वहीं हमले में
घायल व्यापारी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, वहीं पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है । उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र इलाके में दुकान बंदकर बाइक से लौट रहे सर्राफ से लूट की वारदात हुई है, बताया जा रहा है की बाइक से घर लौट रहे सर्राफ को बाइक सवार दो लुटेरों ने पीछे से डंडा मारकर गिरा दिया और बैग लूट ले गए । वहीं घायल सर्राफ को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है । वहीं लूट की सूचना पर मौरावां थाना पुलिस व सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल के बयान दर्ज किए हैं । पीड़ित के भाई की तहरीर पर नगदी व जेवर समेत 3 लाख से ज्यादा की लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है । आपको बता दें की हिलौली के झुलऊ निवासी नितिन सोनी उर्फ रामजी सोनी की पड़ोस के गांव हड़हरा में सोने-चांदी की दुकान है । आज शाम वह रोज की तरह दुकान बंदकर बाइक से घर लौट रहा था, तभी असरेंदा-हिलौली मार्ग पर आइसक्रीम फैक्टरी के पास अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने पीछे से नितिन के सिर पर डंडे से वारकर गिरा दिया । इसके बाद लुटेरे उसका बैग लूटकर भाग निकले । लहूलुहान हालत में नितिन किसी तरह बाइक से घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी । वहीं सीओ रमेशचंद्र प्रलयंकर और प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित के बयान दर्ज किए । सर्राफ के भाई संगीत कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बैग में 5 हजार की नगदी और जेवर समेत 3 लाख से ज्यादा की लूट की बात कही है । सीओ पुरवा रमेश चंद्र प्रलयंकर ने बताया कि सिर में पीछे की ओर डंडा लगने से पीड़ित को गंभीर चोट आई है, पीड़ित के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है ।



