अमन लेखनी ,समाचार।
उन्नाव सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा छापेमारी किये जाने की सूचना के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि डीएम से एक पत्र के माध्यम से शिकायत की गई थी जिसके कहा गया था कि स्टैण्डर्ड स्लाटर हाउस ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर रखा है और उस पर अस्थाई निर्माण भी करवा रखा है। इसी शिकायत की जांच के लिए डीएम द्वारा एक कमेटी बना कर मामले कि जांच के आदेश दिए गए थे। कमेटी ने मुकर पर जांच में पाया कि फैक्ट्री द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा किया गया है। मौके पर जेसीबी ले जाकर कंक्रीट की दीवार को गिराया गया।
बीते दिनों जिलाधिकारी उन्नाव को एक पत्र लिख कर शिकायत की गई थी जिसमे कहा गया था दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्टैण्डर्ड फ्रोजेन स्लाटर हाउस द्वारा चांदपुर गांव की ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा किया गया है। जिसके बाद डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक टीम बनाकर मामले की जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद आज जांच टीम मौके पर पहुंची और पाया कि दो अलग टुकड़ो में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा किया गया है। पहला गाटा 4.5 बिस्वा का और दूसरा गाटा 2.5 बिस्वा का जो इनकी फैक्ट्री की परिधि के अंदर थे। इसके अलावा एक आस्था कब्जा था जिनमे स्लैब लदे थे जिन्हें तत्काल जेसीबी की मदद से गिरवाया गया। दूसरा उनके मुख्य फैक्ट्री के अंदर दीवाल से सटा क्षेत्र है उस गाटे पर कोई निर्माण कार्य नही है परंतु वह इनकी परिधि के अंदर है इसलिए कार्रवाई करके उस दीवाल से पहुंच मार्ग स्थापित करके उसको तहसीलदार को निर्देशित कर दिया गया है कि उसे कब्जे से मुक्त करवा दें। इसके अलावा रूटीन इंस्पेक्शन भी किया गया जिसमें देखा जाता कि मानकों का पालम किया जा रहा है या नही। इस दौरान आरओ पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड, एएलसी और संबंधित अधिकारी होते हैं।








Visit Today : 382
Total Visit : 418749
Hits Today : 750
Total Hits : 2379292
Who's Online : 15
