अमन लेखनी समाचार
रुद्र प्रताप सिंह
माल मलिहाबाद तहसील के थाना माल के अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़वाना मे उपजिलाधिकारी मलिहाबाद अजय कुमार राय व तहसीलदार शम्भू शरण एवं क्षेत्राधिकारी मलिहाबाद योगेंद्र सिंह थाना प्रभारी माल राम सिंह पंचायत चुनाव को लेकर बेहद सख्त है। अब तहसील प्रशासन ने भी शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है।उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। पंचायत में प्रधान पद व जिला पंचायत पद पर चुनाव में प्रशासन की विशेष नजर है। इसी क्रम में मलिहाबाद प्रशासन व माल पुलिस सक्रियता के साथ पंचायतों में भ्रमणशील है। और आचार संहिता का पालन शांति से हो सके इसके लिए वाहनों को भी सीज किया गया बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत चुनाव प्रत्याशी के संबंध में अवैध तरीक़े से हो रहे प्रचार को पुलिस ने प्रचार वाहन सीज किया। वहीं माल के मड़वाना में पंचायत में बैठक की गई जिसमें तहसीलदार मलिहाबाद शंभू शरण ने बताया कि अगर इस चुनाव में कोई प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करेगा तो उसको जेल जाना पड़ेगा साथ ही साथ यह भी बताया गया कि चुनाव जीतने के बाद कोई भी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकाल सकता है और शराब, मिठाई व रूपये न बांटने की हिदायत दी नहीं गई है।और प्रत्याशियों को अगाह किया गया है कि यदि आचार संहिता का उल्लंघन किया गया तो कारागार में जाने के लिए तैयार रहे। मलिहाबाद क्षेत्र अधिकारी योगेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि जो लाइसेंसी असलहे हैं उनको तत्काल थाने से संपर्क करके तुरंत जमा करवाया जाए नहीं तो बाद में मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।







Visit Today : 209
Total Visit : 500286
Hits Today : 837
Total Hits : 2713330
Who's Online : 2
