अमन लेखनी समाचार
संतोष मिश्र
बहराइच। आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा नगर के महाराजा अग्रसेन चौक पर स्थित गोयल मेडिकल हॉल एवं गोयल ऑटो पार्ट्स की दुकान एवं मकान में देर रात लगभग 12:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसके कारण भारी क्षति हुई। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार, एसडीएम राम आसरे वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव, कोतवाल हर्षवर्धन सिंह, लेखपाल ब्रज बहादुर जयसवाल अपनी टीम के साथ मौके पर डटे रहे। आगइतनी भयानक थी कि जिले भर की फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों को लगाया गया। इस पर भी आग पर काबू ना पाने से एक फायर बिग्रेड की गाड़ी लखीमपुर खीरी से भी बुलाई गई। फायर ब्रिगेड के जवानों की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग 10 बजे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोयल मेडिकल हॉल के प्रोपराइटर राजीव गोयल ने बताया कि देर रात आग की लपटें उठने लगी। परिवार के सभी लोग अपनी जान बचाकर नीचे आ गये। इस अग्निकांड में हुए नुकसान के बारे में उन्होंने कहा की क्षति का आकलन अभी कर पाना मुश्किल है। परंतु करीब तीन करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी ओर अग्निकांड की इस घटना के बाद नानपारा मेडिकल एसोसिएशन के आवाहन पर सभी मेडिकल दिन भर बंद रहे।







Visit Today : 196
Total Visit : 500273
Hits Today : 771
Total Hits : 2713264
Who's Online : 1
