kanpur murder case
कानपुर के नवाबंज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र प्रदीप की हत्या त्वरित आवेश में की गई। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि प्रदीप ने सूरज को थप्पड़ मारने के बाद रौब गांठने के लिए इलाके के एक दबंग का नाम लिया। इसके बाद तीनों आपा खो बैठे और प्रदीप की नृशंस हत्या कर दी।
पुलिस की पूछताछ में सूरज ने बताया कि प्रदीप ने जब गालीगलौज की तो वह रिक्शा मोड़कर उसके पास पहुंचा और गाली देने का कारण पूछा। सवाल करते ही प्रदीप ने उसे थप्पड़ जड़ दिया और साथ ही इलाके एक दबंग का नाम बताकर रौब गांठने की कोशिश की।





Visit Today : 217
Total Visit : 501757
Hits Today : 845
Total Hits : 2719858
Who's Online : 1
