अमन लेखनी, समाचार
उन्नाव।
थाना सोहरामऊ के अंतर्गत दिनांक 29.03.2021 को छंगालाल पुत्र सत्यनारायन नि0 ग्राम बिलौरा थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव द्वारा लिखित तहरीर दी गयी जिसमें सोनू पुत्र संतकुमार ,सन्तकुमार पुत्र सुकरु ,श्रीमती महदेई पत्नी सन्तकुमार नि0 गण ग्राम बिलौरा थाना सोहरामऊ , रमेश पुत्र देवान नि0 ग्राम उतरौरा थाना असोहा जनपद उन्नाव ने छंगालाल की भूमि धरी नं0 36 रकबा 0.360 हे0 व भूमि नं0 67 रकबा 0.8400 हे0 स्थित ग्राम बिलौरा परगना असोहा तहसील पुरवा की भूमि हड़पने के उद्देश्य से भूमि की इंतखाब खतौनी व खसरा लेकर सोनू अपने पिता संतकुमार को छंगालाल बनाकर फर्जी ,जालसाजी व धोखाधड़ी कर बैनामा कराकर दाखिल खारिज करा लिया । जिस पर छंगालाल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आज दिनांक 01.04.2021 को विवेचक निरी0 राकेश कुमार मय हमराही का0 मुकेश यादव के अभि0 सोनू पुत्र संतकुमार नि0 ग्राम बिलौरा थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव में वांछित सम्बन्धित मु0अ0सं0 46/21 धारा 419/420/467/468/471/504/506 भादवि को तलाश करते हुये मुखबिर की सूचना पर समय करीब 08.05 बजे घटहा बाजार पर चाय की दुकान के पास से गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्त ने पूछताछ पर उपरोक्त जमीन अपने नाम फर्जी तरीके से धोखाधड़ी व सड़यंत्र कर बैनामा करा लेने का इकबाल किया है । शेष अभियुक्तों की तलाश अभी जा रही है।






Visit Today : 115
Total Visit : 500402
Hits Today : 439
Total Hits : 2713787
Who's Online : 1
