अमन लेखनी समाचार
नवाबगंज उन्नाव।
नवाबगंज कस्बे राजमार्ग पर एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार डम्फर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नवाबगंज कस्बे के शीतलगंज मोहल्ला निवासी प्रेम शंकर पुत्र रामकुमार उम्र तेईस साल शनिवार सुबह बाइक से राजमार्ग पर जा रहा था तभी कानपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे डम्फर ने उसे जोरदार टक्कर मार भाग निकला।इस दौरान जहां प्रेम शंकर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं उसकी बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जितेन्द्र यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि प्रेम शंकर दो बहनों लक्ष्मी और पुष्पा के बाद अकेला लड़का था।बचपन में ही मां का देहांत हो चुका था पिता ने दोनों बेटियों की शादी तथा इसका पालन पोषण किया था।आज सुबह घर से फल लेने के लिए निकला था और ये घटना हो गई।







Visit Today : 196
Total Visit : 500273
Hits Today : 795
Total Hits : 2713288
Who's Online : 1
