अमन लेखनी समाचार
लखनऊ।समाजवादी पार्टी जहां एक ओर उत्तर प्रदेश में अपनी हुकूमत चलाने के सपने देख रही है वही दूसरी तरफ इसी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने पर आमादा है अब कारण चाहे जो भी हो पर सपा के आगामी यूपी चुनाव के लिए ये संकेत शुभ होते नही दिखाई पड़ रहे हैं इसी क्रम में सोमवार को सपा से लखनऊ नगर के अध्यक्ष रहे फ़ाकिर सिद्दीकी सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर लिया है।कांग्रेस के प्रदेश कार्यलय में सुबह से ही सपा नेता और कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखाई दिया सभी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया।कांग्रेस में आये तमाम सपाइयों का कांग्रेस पार्टी ने दिल खोल कर स्वागत किया और ये उम्मीद भी जताई कि आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी काफी मजबूत स्थिति में रहेगी वही कांग्रेस में शामिल हुए सभी सपा के नेता और कार्यकर्ता भी इस मौके पर काफी खुश नजर आए और कहा कि वो कांग्रेस पार्टी के लिए दिल जान से काम करेंगे ताकि कांग्रेस को एक बार फिर से यूपी में उसका खोया वजूद दिलाया जा सके।







Visit Today : 106
Total Visit : 502241
Hits Today : 333
Total Hits : 2721642
Who's Online : 3
