अमन लेखनी समाचार

लखनऊ। शनिवार को महापौर संयुक्ता भाटिया ने कान्हा उपवन ने नगर निगम द्वारा गाये के गोबर से बनाये जा रहे दीपकों का निरीक्षण किया और कार्य मे तेजी लाने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए। उक्त अवसर पर महापौर ने गायों के गोबर से बनाये जा रहे दीपकों की गुणवत्ता भी जांची एवं अपने हाथों से दीपक भी बनाये। इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया में कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय का अपना ही महत्व है, गाय के गोबर से बने इन नए उपयोगी चीज़ों से दूध न देने वाली गायों के संरक्षण में भी सहायता मिलेगी साथ ही दीपावली के मौके पर लोग चीन से आयातित दीपों की जगह इन दीपकों से अपने घरों को जगमगा सकेंगे। जो झूलेलाल वाटिका के साथ ही विभिन्न स्थलों पर स्टालों में उपलब्ध होगा। महापौर ने आगे कहा कि इससे गौरक्षा व गाय के कल्याण तथा विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस प्रयास से दूध न देने वाली बूढ़ी व दूसरी अन्य गायों के गोबर का भी सदुपयोग किया जा सकता है। इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग भाजपा पार्षद दल नेता कैशलेन्द्र द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त राकेश यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद राव सहित अन्य जन उपस्थित रहे।






Visit Today : 98
Total Visit : 502630
Hits Today : 467
Total Hits : 2723099
Who's Online : 1
