अमन लेखनी, समाचार
उन्नाव
नवाबगंज के ब्लाक क्षेत्र के मद्दूखेड़ा गांव के उच्च प्राथमिक विधालय मे प्रधान शिक्षिका के पद पर तैनात उमा सिंह के सेवा निवृत्ति होने पर अन्य शिक्षकाओ ने पुष्प गुच्छ,प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र भेटकर उन्हे विदाई दी। इस दौरान शिक्षिका सीमा पदम ने अपने वक्तव्य मे कहाकि हम सभी अलग-अलग गृह जनपदो से आकर एक परिवार की तरह अपने कर्तव्यो का निर्वाहन करते है। लेकिन जब कोई साथी सेवानिवृत्त होता है,तो वह पल भावुकता भरा होता है। खंड शिक्षा अधिकारी के.डी.यादव ने कहाकि स्कूल परिवार से सेवानिवृत्ति होने पर शिक्षिका के उज्जवल स्वास्थय की कामना करते है। कहाकि एक शिक्षक अपने पद से रिटायर जरुर होता है,लेकिन उसके आदर्श,संस्कार सभी के पास यादों के तौर पर जीवन पर्यंत रहतें है। सेवा निवृत्ति शिक्षिका उमा सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान सेवा निवृत्ति शिक्षिका के पति जितेंद्र सिंह बेटा दिव्यांक सिंह,बिटियां निहारिका सिंह,वासु मानिक,हर्षित मिश्रा के अलावा शिक्षिकाओ मे आकांक्षा द्विवेदी,सोनी गौड़,शिखा पांडेय मौजूद रही।







Visit Today : 219
Total Visit : 501759
Hits Today : 880
Total Hits : 2719893
Who's Online : 3
