अमन लेखनी समाचार
लखनऊ। राजगंगा ग्रुप चेयरमैन आशीष सिंह का जन्मदिन कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए दिन शनिवार को राजगंगा टावर वृंदावन योजना सेक्टर 7 में बड़ी सादगी के साथ मनाया गया। उनको शुभकामनाएं देने वालों में राजनीतिक हस्तियां सामाजिक कार्यकर्ता और वृंदावन आवास विकास, उतरठिया, एकता नगर, आशियाना, तेलीबाग के संभ्रांत नागरिक वरिष्ठ जन भी रहे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रधान संपादक अमन लेखनी राजकुमार सिंह चौहान ने आशीष कुमार सिंह के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी उन्होंने आशीष सिंह को सौम्य कर्मठ एवं ईमानदार युवा बिजनेसमैन बताया । उन्होंने कहा ऐसे युवाओं को प्रदेश व देश में आज जरूरत है। सूबेदार मेजर कृष्ण कुमार सिंह राठौड़ सूबेदार कामता सिंह पुष्प भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। शुभकामनाएं देने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी सुषमा खर्कवाल वार्ड अध्यक्ष बीजेपी सीमा सिंह डॉ अजय कुमार सिंह सामाजिक कार्यकर्ता विनय दुबे जितेंद्र सिंह, डा अभय सिंह संतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।








Visit Today : 6
Total Visit : 501768
Hits Today : 61
Total Hits : 2719982
Who's Online : 1
