अमन लेखनी, समाचार
उन्नाव।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने आज जनपद का दौरा किया है । आईजी ने एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के सख्त निर्देश दिए हैं । वहीं अवैध शराब की तस्करी पर पूरी तरीके से रोक लगाने के आदेश दिए । बंद कमरे में हुई बैठक में आईजी रेंज अवैध शराब की बिक्री पाए जाने पर पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियो को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है ।आपको बता दें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया है । जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारी चुनाव तैयारियो को अंतिम रूप देने में जुटे हैं । आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने पुलिस लाइन में एसपी आनंद कुलकर्णी व एएसपी शशिशेखर सिंह के अलावा सीओ , इंस्पेक्टर के साथ समीक्ष बैठक की । आईजी रेंज ने जिले में शांति भंग की धारा में हुई कारवाई का जायजा लिया , वहीं जिले के मुख्य अपराधियो की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए । साथ ही मुखबिर तंत्र को और अधिक सक्रिय करने की बात कही। वहीं कच्ची शराब की किसी भी कीमत पर बिक्री न होने की सख्त हिदायत दी । आईजी रेंज ने बंद कमरे में चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी चूक न होने का अल्टीमेटम दिया है । आईजी रेंज ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की गई है। पंचायत चुनाव में किसी भी कीमत पर अवैध शराब की बिक्री न हो पाने के सख्त आदेश दिए हैं । अभी तक शराब की रिकवरी काफी बेहतर रही है। आगे भी इसी तरह से कारवाई जारी रहेगी ।








Visit Today : 80
Total Visit : 487581
Hits Today : 556
Total Hits : 2649639
Who's Online : 5
