अमन लेखनी समाचार
विनय कुमार शुक्ला
बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के बौंडी गांव स्थित घाघरा नदी के स्पर नंबर तीन के पास घाघरा के कछार में भरे पानी में शनिवार की सुबह बौंडी गांव निवासी दिनेश कुमार(26) पुत्र बच्चूलाल की डूबकर मौत हो गई। मृतक के भाई मनोज उर्फ गिरधारी लाल ने बताया कि मृतक दिनेश शुक्रवार की दोपहर बाद घर से निकला था। तबसे मृतक का कोई पता नहीं था। खोज करने पर युवक की लाश नदी में तैरती हुई मिली घटना की सूचना ग्रामीणों ने परिवार वालों को दिया गांव में ही थाना बौंडी में सूचना देने पर यशो मनोज कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है और परिवार वालों को आश्वासन दिया गया है की घटना का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो जाएगा। साथ ही तहसीलदार महसी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने बाद पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी तहसीलदार राजेश वर्मा बांडी यशो मनोज कुमार राय पुलिस बल के साथ आदि मौजूद रहे





Visit Today : 159
Total Visit : 500033
Hits Today : 943
Total Hits : 2711876
Who's Online : 4
