अमन लेखनी समाचार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को शहर के कई संगठनों ने नारी शक्ति पर विचार रखते हुए और महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस मौके पर शिक्षित बेरोजगार फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर अस्थाना के निर्देशन और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ़ के नेतृत्व में
महिलाओं का सम्मान व उनके उत्थान से संबंधित विचार गोष्ठी का आयोजन किया।कार्यक्रम का संचालन संगठन राष्ट्रीय सचिव आचार्या रीना द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी लखनऊ के निशातगंज क्षेत्र स्थित बाबा बगिया में हुआ इस कार्यक्रम में शिक्षित बेरोजगार फाउंडेशन की राष्ट्रीय सचिव आचार्या रीना
ने महिलाओं को गुलाब देकर सम्मानित किया
वहीं राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि नारी का हमारे समाज में नहीं बल्कि विश्व में महत्वपूर्ण स्थान है उन्होंने बताया कि हमारा संगठन महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकार के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा इस मौके पर संस्था की राष्ट्रीय सचिव आचार्या रीना, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रस्मी अस्थाना ,दीपमाला ,सीमा सिंह,शिखा और कुमारी समरीन बानो सहित दर्जनों की संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।






Visit Today : 152
Total Visit : 500026
Hits Today : 694
Total Hits : 2711627
Who's Online : 4
