
अमन लेखनी समाचार
लखनऊ।आमतौर पर सुना जाता था कि समाज लड़कियों का दुश्मन बनता जा रहा है क्योंकि नवजात बच्चों के कूड़े में मिलने का जो आंकड़ा था उनमें बच्चियों की संख्या ज्यादा रहती है जिससे माना ये जाता है कि लड़की होने के बाद लोग बच्चियों को अपने से दूर कर देते हैं लेकिन थाना सआदतगंज में मंगलवार को जो घटना घटी वो इससे बिल्कुल विपरीत थी क्योंकि यहां दरगाह हज़रत अब्बास के पीछे झोले में जो एक नवजात मिला वो लड़का था बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने कूड़े में पड़े झोले से जब रोने की आवाज़ सुनी तब इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस के आने से पहले एक महिला ने इस नवजात को अपने कलेजे से लगाया और अपने घर ले गई लेकिन पुलिस की माने तो एसएचओ सआदत गंज के अनुसार बच्चे को चाइल्ड केअर वाले अपने साथ ले कर चले गए।लेकिन इस घटना से कई सवाल ज़रूर खड़े होते है पहला ये के क्या गरीबी ने एक बच्चे से माँ का साया छीन लिया या इस बच्चे को किसी ने अपनी मुसीबत समझ कर अपने से दूर कर दिया दोनो ही सूरत में बड़ा ही निंदनीय अपराध है जिसकी जांच होना आवश्यक है।






Visit Today : 69
Total Visit : 502601
Hits Today : 200
Total Hits : 2722832
Who's Online : 3
