अमन लेखनी समाचार/संतोष मिश्र
बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के इस चुनावी बेला में प्रत्याशियों द्वारा सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। विकास के बड़े-बड़े दावो के साथ प्रत्याशी गांव में घूम घूम कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास करते दिख रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड नवाबगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत सोरहिया में प्रधान पद प्रत्याशी लोकप्रिय समाजसेवी फौजदार वर्मा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। ग्राम पंचायत सोरहिया के विभिन्न मजरों वीरपुर, रामगढ़ी, तकिया, भगवानपुर, सोरहिया एवं बाबागंज में लोगों से मिलकर उनके सुख दुख को जानने का प्रयास कर रहे हैं। ग्राम पंचायत सोरहिया के प्रधान पद प्रत्याशी फौजदार वर्मा अपने निवास ग्राम पंचायत के प्रधान होने के साथ साथ वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भी हैं। इनकी गिनती क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवियों में की जाती है। अपने सुमधुर व्यवहार और कुशल नेतृत्व के बल पर फौजदार वर्मा ग्राम पंचायत सोरहिया के प्रधान प्रत्याशियों में अच्छे और मजबूत दावेदार में गिने जाते हैं। चुनाव का परिणाम जो भी हो लेकिन वर्तमान में अपनी लोकप्रिय छवि के चलते फौजदार वर्मा मतदाताओं की जुबान पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारों के साथ प्रधान पद प्रत्याशी फौजदार वर्मा एवं उनके समर्थकों द्वारा ग्राम पंचायत के हर मजरों में डोर टू डोर सघन जनसंपर्क किया जा रहा है।





Visit Today : 173
Total Visit : 500250
Hits Today : 581
Total Hits : 2713074
Who's Online : 1
