

अमन लेखनी समाचार
लखनऊ।श्री सीताराम परिवार संस्था अपने सनातन धर्म के मान सम्मान हेतु और समाज में व्याप्त कुछ विडंबनाओ के कारण हमारे हिंदू समाज के कुछ परिवारों द्वारा हर वर्ष दीपावली के उपरांत पुरानी देवी-देवताओं की मूर्तियां सार्वजनिक स्थलों पर बहुत ही तिरस्कृत भाव से छोड़ दी जाती है इन्हीं देवी देवताओं की मूर्तियों के सम्मानजनक विसर्जन हेतु प्रत्येक वर्ष की भांति आज भी श्री सीता राम भक्त परिवार के सभी साथी घैला पुल पर एकत्र सैकड़ों की संख्या में देवी देवताओं की मूर्तियों को इकट्ठा किया और कुड़िया घाट पर निर्मित विसर्जन स्थल पर सम्मान पूर्वक उनका विसर्जन कराया गया। आज के इस अभियान में संस्था के साथियों द्वारा 25 बोरियां 7000 ईष्ट देवों की मूर्तियां एकत्र की गई।आज के इस अभियान में संस्था के अध्यक्ष सनी साहू, संस्था के प्रदेश महासचिव जय आनन्द, प्रदेश सचिव टिंकू ठाकुर , जिला प्रभारी रवि गांधी, सनी, राघवेंद्र, नितिन अवस्थी, गोलू, मंटू व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


