अमन लेखनी समाचार

लखनऊ। शनिवार को होटल सेल्वेट में वुमेन शाइन की ओर से महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां पहुँचे फैशन डिजाइनरों द्वारा अपने बनाए हुए नए-नए डिजाइन के वस्त्रों का प्रदर्शन किया यहां फैशन शो के आयोजन के दौरान तमाम मॉडल्स ने
रैंप वॉक के दौरान अलग-अलग डिजाइन के परिधानों का प्रदर्शन किया । शो के दौरान जब मॉडल रैंप पर पहुंचीं तो सभी की आंखें उन पर टिक गईं। कार्यक्रम में एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था जिसमे तमाम संस्थाओं द्वारा अपने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी यहां पर खास बात यह थी कि जितने भी लोगो ने अपने अपने उत्पाद प्रस्तुत किये थे वो सारे के सारे हाथ से बने हुए थे। इस मौके पर विमेन शाइन की संस्थापक अर्पणा मिश्रा ने बताया फैशन वॉक में खास बात यह है कि यहां पर जिन पोशाकों की प्रदर्शनी हो रही है उन वस्त्रों को जो चाहे वो यहीं मौके पर से खरीदी भी सकता है। अर्पणा मिश्रा ने कहां की लखनऊ की पहचान हैंड एंब्रायडरी वर्क और चिकन वर्क को बढ़ावा देना जरूरी है इसी तरह से अगर छोटे-छोटे कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा तो लोग ज्यादा से ज्यादा उसको जानेंगे और उनकी बिक्री भी बढ़ेगी । कार्यक्रम में बॉलीवुड सेलिब्रिटी रेनिता कपूर और डिजाइनर अंजू नारायण भी उपस्थित रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रेणुका टंडन, कनक रेखा चौहान, सत्य सिंह, डॉ श्वेता सिंह, ललिता पांडे, मेघना तिवारी, मंजुला गोस्वामी, आरुषि टंडन, सत्य सिंह, रीना सिंह, डिंपल त्रिवेदी आदि उपस्थित रही।




Visit Today : 171
Total Visit : 500045
Hits Today : 1245
Total Hits : 2712178
Who's Online : 1
