अमन लेखनी समाचार /उत्तम शुक्ला
सीतापुर
हरगांव नगर पंचायत के सभागार में आज दिनांक 21.03.021रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर हरगांव विधायक ने सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से जनता के सामने रखते हुए कस्बे के व्यापारियों को भी सम्मानित किया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत हरगांव के कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर एक गोष्ठी का आयोजन अरविंद सिंह अधिशासी अधिकारी एवं गफ्फार खान अध्यक्ष नगर पंचायत हरगांव के निर्देशन में किया गया । इस अवसर पर स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि पीएम स्वनिधि योजना एवं उत्तर प्रदेश सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेश राही द्वारा सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तत्पश्चात व्यापारी कल्याणकारी योजना के अंतर्गत नगर के बड़े व्यापारी कुलदीप चावला को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । भारतीय स्टेट बैंक व यूनियन बैंक को पीएम स्ट्रीट वेंडर निधि योजना के अंतर्गत ऋण उपलब्ध कराने के संबंध में प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर नगर पंचायत हरगांव के सम्मानित सभासद गण अशोक कुमार मिश्रा , संजय जयसवाल, सैयद दानिश नकवी ,मोहम्मद सलीम, जगन्नाथ प्रसाद, संदीप कुमार, हारून कुरेशी, संजीव गुप्ता, दिनेश गुप्ता ,नजीर अहमद, श्रीमती विमला सिंह एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी अध्यक्ष राकेश चंद्र सेठ , पंकज खन्ना, सुनील गुप्ता एवं व्यापारीगण तथा नगर पंचायत के कर्मचारी विनोद कुमार, अहिबरन लाल, दीपक कुमार, मोहम्मद आसिफ, मनोज कुमार, अनूप कुमार गुप्ता, सहित स्ट्रीट वेंडर उपस्थित रहे ।







Visit Today : 196
Total Visit : 500273
Hits Today : 791
Total Hits : 2713284
Who's Online : 1
