
अमन लेखनी समाचार
उत्तरप्रदेश की राजधानी में भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा किया गया महिला मोर्चा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन इस कार्यक्रम को नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा महानगर सीता नेगी , मुकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में करवाया गया। आपको बता दें इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया , मुख्य वक्ता रेखा गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा , विशिष्ठ अतिथि गोदावरी मिश्रा क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा से रही। यह कार्यक्रम श्याम सत्संग भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आगामी 2022 के चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। इसमें बताया गया कि आने वाले चुनाव में भाजपा को लाना है क्यों कि इसी भाजपा सरकार महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है । भाजपा ने करोड़ो लोगो को फ्री में कोरोना वैक्सीन लगवाया , उज्वला योजना और भी सभी योजनाओं का लाभ भाजपा द्वारा दिया गया । महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीता नेगी ने कहा घर घर जाना का बीजेपी को लाना है। सभी महिलाओं के घर के काम तो होते ही रहेंगे । आयुष्मान योजना का 5 लाख का बीमा , बिजली का कनेक्शन सभी जनता को बताना है। इस कार्यक्रम में पार्षद गढ़ महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पश्चिम 2 पुष्पा सिंह , शिखा श्रीवास्तव , मधू शुक्ला , मधू सिंह , सकीना अस्करी व सभी मण्डल अपनी टीम के साथ उपस्थित रही।




Visit Today : 192
Total Visit : 500066
Hits Today : 1497
Total Hits : 2712430
Who's Online : 1
