अमन लेखनी समाचार-दिव्यांशु त्रिपाठी
आज दिनांक 08 अप्रैल 2021 को जिलापंचायत जनपद लखनऊ से गोसाईगंज प्रथम वार्ड संख्या -22 की भारतीय जनता पार्टी की महिमा उम्मीदवार व यशश्वी जिलामहामन्त्री राज कुमार वर्मा की पत्नी संगीता वर्मा ने अपने दल-बल के प्रदर्शन के उपरान्त अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सबसे पहले संगीता वर्मा अपने सैकड़ों समर्थकों महिला कार्यकर्ताओं के साथ गोसाईगंज स्थित माँ चतुर्भुजी के दर्शन व पूजा की,तदुपरान्त नामांकन के लिए प्रस्थान किया। इस सुअवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष गोकरन प्रसाद वर्मा,प्रेम चन्द्र गुप्ता,सत्यम मोहन गुप्ता,विश्वास मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष अमेठी बजरंग वर्मा,जिलामहामन्त्री राज कुमार वर्मा,राजेश वर्मा,श्रीमती मिथिलेश वर्मा,मण्डल उपाध्यक्ष लल्लू राम कश्यप,डी डी त्रिपाठी सेक्टर संयोजक,मण्डल महामन्त्री अवशीश वर्मा,मण्डल मन्त्री राजेन्द्र साहू, हरी लाल,सौरभ पटेल ,सुभाष चन्द्र मिश्रा,राम दास वर्मा के साथ साथ क्षेत्र व मण्डल अमेठी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जन उपस्थित रहे।







Visit Today : 162
Total Visit : 461764
Hits Today : 2077
Total Hits : 2534926
Who's Online : 11
