अमन लेखनी समाचार
मलिहाबाद लखनऊ। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कुमार एवं मलिहाबाद क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी मलिहाबाद चिरंजीव मोहन के नेतृत्व में काम कर रही मलिहाबाद पुलिस ने शुक्रवार को कुमारी शना पुत्री शबाना उम्र 5 वर्ष भट्टे के पास माल रोड ग्राम नबीपनाह थाना माल के अंतर्गत जो शुक्रवार को अपने माँ के साथ मलिहाबाद बाजार आयी थी और अपने माँ से बिछड़ गई शना बीएमसी अस्पताल के सामने खड़े रो रही थी वह छोटी बच्ची अपना पता भी नही बता पा रही थी जिसकी सूचना मिलते ही मलिहाबाद कस्बा उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह को निर्देशित किया गया और वह अपनी मोटरसाइकिल से छोटी बच्ची सना को पूरे बाजार में घुमाया तो बच्चे की माँ कस्बे में राधे की दुकान के पास मिल गयी उसकी माता शबाना ने अपनी पुत्री को देखते ही पहचान लिया बच्चे को उसकी माँ को सकुशल सुपुर्द किया मलिहाबाद पुलिस के सराहनीय प्रयास को देखकर शबाना व आसपास के लोगो ने पुलिस की प्रशंसा की व पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया ।






Visit Today : 217
Total Visit : 501757
Hits Today : 860
Total Hits : 2719873
Who's Online : 1
