अमन लेखनी समाचार
लखनऊ।मुकदमा अपराध संख्या 427/21 धारा 420/406/411 भादवि में वांछित अभियुक्तों को बंथरा पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लेकर एक सफलता हासिल कर ली है।प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुकदमे में दोनो वांछित अभियुक्त करण शर्मा पुत्र राजकिशोर और अभियुक्ता आँचल सिंह पत्नी करण शर्मा को अपनी गिरफ्त में लेकर उन पर विधिक कार्यवाही कर दी है।नटवरलाल पति पत्नी पर आरोप है कि उनके द्वारा अपने बचत खाते में पैसे ना होते हुए भी धोखाधडी कर बैंक से 76 लाख से ऊपर की रकम निकाल ली गई जिससे उन्होंने कीमती गाड़ी व आभूषण खरीद लिए थे पुलिस ने लगभग 50 लाख की रिकवरी किये जाने की बात कही है अभियुक्ता व अभियुक्त पर विधिक कार्यवही कर दी गई है।






Visit Today : 79
Total Visit : 488061
Hits Today : 706
Total Hits : 2654077
Who's Online : 4
