अमन लेखनी,समाचार
उन्नाव
उन्नाव जिले के चकलवंशी में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर आसीवन थाना क्षेत्र बारीथाना के पास एक कार डीसीएम से टकरा गई। कार सवार चार युवकों में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता की मौत हो गई। जबकि तीन दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया।
गंभीर रूप से घायल होने पर एक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। आसीवन थाना क्षेत्र निवासी हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता अनिल कुशवाहा (35) गांव के साथी संदीप सिंह पुत्र अमर सिंह, राहुल व दिलीप के साथ कार से फतेहपुर चौरासी गये थे।
शनिवार को फतेहपुर चौरासी में उन्होंने अपने गेस्ट हाउस का शुभारम्भ किया था। देर रात कार से घर लौटते वक्त आसीवन के बारीथाना गांव के पास खराब खड़ी डीसीएम से कार टकरा गई।







Visit Today : 196
Total Visit : 500273
Hits Today : 766
Total Hits : 2713259
Who's Online : 1
