अमन लेखनी समाचार
नोएडा। पूर्व पुलिस उपाधीक्षक वीर विक्रम सिंह की मां की तेरहवीं का कार्यक्रम मानसरोवर सेक्टर 61 नोएडा में दिन मंगलवार को संपन्न हुआ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व खाद्य एवं रसद मंत्री सुरेंद्र विक्रम सिंह, विजय विक्रम सिंह, शैलेंद्र विक्रम सिंह कृष्ण कुमार सिंह कल्लू सिंह धुन्नी सिंह आदि इस कार्यक्रम में शामिल हुए । बताते चलें यह परिवार रायबरेली दूधवन का रहने वाला है वीर विक्रम सिंह तीन भाई हैं जिनके छोटे भाई विजय विक्रम सिंह शैलेंद्र विक्रम सिंह हैं। पूर्व खाद्य रसद मंत्री उत्तर प्रदेश सुरेंद्र विक्रम सिंह अपने पैतृक निवास देवली रायबरेली से अपने परिजनों के साथ नोएडा में इस कार्यक्रम में शामिल हुए। वीर विक्रम सिंह की मां की तेरहवीं में राजनेताओं, अभिनेताओं का जमावड़ा लगा रहा। मंगलवार को सुबह से ही वीर विक्रम सिंह के दरवाजे पर उनके दिवंगत माता के तस्वीर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजनेताओं के साथ पड़ोसी रिश्तेदारों का तांता लगा रहा।
तेरहवीं के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पूर्व खाद एवं रसद मंत्री उत्तर प्रदेश सुरेंद्र विक्रम सिंह दिवंगत माता विमला देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया और श्रद्धांजलि दी।







Visit Today : 209
Total Visit : 500286
Hits Today : 843
Total Hits : 2713336
Who's Online : 2
