अमन लेखनी समाचार
सफीपुर ,उन्नाव
क्रिकेट मैच खेलने को लेकर हुए बच्चों के आपसी में विवाद में एक किशोर ने दूसरे किशोर के सिर पर बैट मार दिया जिससे किशोर लहूलुहान हो गया आनन फानन परिजन उसे सी एच् सी लाये जहाँ पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में कर पंचनामा भर कार्यवाही शुरू कर दी
कोतवाली क्षेत्र के सालेह नगर करौन्दी निवासी डगरू का लगभग 15 वर्ष पुत्र अजीत अपने हम उम्र लड़कों के साथ गांव के बहर क्रिकेट मैच खेल रहा था। तभी खेल-खेल में हुए आपसी विवाद में अजीत के सर पर रमेश का पुत्र 16 वर्ष गोलू ने बैठ मार दी जिसमें वह मैदान पर ही गिर कर लहूलुहान हो गया। साथी लड़को ने परिजनों को सूचित किया जिस पर परिजन बच्चे को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सफीपुर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर आगे के विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।मृतक तीन भाइयों मोनू 30 वर्ष अमित 26 वर्ष व बहन रीना लगभग 24 वर्ष में सबसे छोटा था जो बड़ादेव स्थित एक निजी विद्यालय में हाई स्कूल की पढ़ाई कर रहा था। मृतक की मां सहित परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।






Visit Today : 2
Total Visit : 500289
Hits Today : 7
Total Hits : 2713355
Who's Online : 1
