अमन लेखनी समाचार
ब्यूरो रिपोर्ट बहराइच
कैसरगंज(बहराइच)वि0ख0 अंतर्गत ग्राम गजधारपुर-बसाहिया में आबज गेहूँ क्रय केंद्र का शुभारंभ कर दिया गया।हालांकि अभी फसल तैयार न होने के कारण कोई भी किसान अपनी उपज बिक्री हेतु नही लाया।केंद्र प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आज क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया है, किसान भाइयों के लिए छाया, पीने का साफ पानी आदि की व्यवस्था की जायेगी। कोरोना प्रोटोकाल का पूरा खयाल रखा जायेगा। किसानों को कोई असुविधा नही होने दी जाएगी।इस मौके पर भाजपा नेता विनय उपाध्याय, राम बचन सोनी, ज्ञान चन्द वर्मा, दरबारी वर्मा सुनील वर्मा,पुष्पेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे।






Visit Today : 43
Total Visit : 501400
Hits Today : 223
Total Hits : 2717921
Who's Online : 2
