अमन लेखनी समाचार
लखनऊ।आज मंगलवार के समय मे सांस लेना कितना दूभर है ये बात हर कोई भली भांति जानता है आज बिना मास्क के घर से निकलना भी दूभर है ऐसा सिर्फ इसलिए है क्योंकि सड़कों पर प्रदूषण का बोलबाला है जिससे हवा दूषित हो रही है इसी तरह के वायु प्रदूषण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चंदर नगर जोन-5 में महापौर संयुक्ता भाटिया ने तीन एन्टी-स्मोग गन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंके लखनऊ शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत ही खतरनाक स्तर पर है जिसको ध्यान में रखते हुए है यह एन्टी-स्मोग गन(स्प्रिंकलर मशीन) को हवा में मौजूद धूल के कण को कम करने के लिए और पेड़ पौधों पर जमी धूल को साफ करने के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा।
इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी,अपर नगर आयुक्त राकेश यादव जोनल अधिकारी सुभाष त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।







Visit Today : 111
Total Visit : 500398
Hits Today : 405
Total Hits : 2713753
Who's Online : 3
