अमन लेखनी समाचार
लखनऊ। विधानसभा क्षेत्र सरोजनी नगर के जिला पंचायत वार्ड संख्या 16 एवं 17 में भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ दिन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर बैठक में भाग लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रधान संपादक अमन लेखनी राज कुमार सिंह चौहान एडवोकेट अपने साथियों के साथ चुनाव प्रचार की रणनीति पर विचार विमर्श किया। बताते चलें सरोजिनी नगर के जिला पंचायत वार्ड नंबर 16 से उदित राज यादव वार्ड नंबर 17 से रेनू सिंह पति लवकुश सिंह भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। इस बैठक में नवलेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश, राजकुमार रोहित आशू शुक्ला, मनोज कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार तिवारी रिंकू, मेडीलाल रावत, गंगाराम भारती, सुंदरलाल रावत, सुभाष पासी, भूपेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, राजीव शुक्ला, शैलेंद्र सिंह बब्बू, बिंदादीन सिंह आदि क्षेत्रीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
जनपद में जिला बदर व वांछित /वारंटी गिरफ्तार
Mon Apr 12 , 2021
अमन लेखनी समाचार /उत्तम शुक्ला सीतापुर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु जनपद पुलिस को घटनाओं को रोकनें व वांछित अपराधियों/वारंटी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना लहरपुर, खैराबाद, सिधौली, मछरेहटा पुलिस द्वारा द्वारा भिन्न भिन्न अभियोगों से संबंधित […]



