अमन लेखनी समाचार
लखनऊ बख्शी का तालाब
भारतीय जनता पार्टी बीकेटी के युवा नेता दीपक शुक्ला तिरंगा महराज ने एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए सरकार की उपलब्धियो व योजनाओं के बारे मे बताया
सरकार के अभूतपूर्व 4 वर्ष सरकार के द्वारा गरीबों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई उसमें आयुष्मान जैसी बृहद स्तर पर चलाई गई योजना जहां गरीबों के स्वास्थ्य के लिए एक विशेष योजना है जिसमें करोड़ों गरीबों को इसका लाभ दिया गया पेयजल सौभाग्य योजना उज्जवला योजना इसी प्रकार की दर्जनों योजनाएं सरकार के द्वारा जनता को समर्पित की गई तथा लगातार सरकार के द्वारा जनता के लाभार्थी बिचौलियों को हटाने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट जैसी योजनाएं भी लागू की गई इतना ही नहीं जो कार्य 70 साल में कांग्रेस ने नहीं किए थे वह कार्य बीजेपी की सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे हैं तथा अल्पकालीन समय में ही कर दिए गए हैं
तिरंगा महराज ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला कहा कि बौखलाए विपक्ष के पास किसी भी प्रकार का कोई मुद्दा नहीं बचा है वही विपक्ष के एक नेता के द्वारा लगातार जनता में झूठी सहानुभूति बटोरने के नाम पर जनता में अनर्गल प्रलाप फैलाए जा रहे हैं लेकिन बीकेटी विधानसभा की जनता उसे इस कोशिश में कामयाब नहीं होने देगी किसानों के हितों की रक्षा के लिए किसान सम्मान निधि जैसी योजना प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेक इरादों का परिणाम है अभी सरकार के द्वारा कई महीनों जनता को फ्री राशन उपलब्ध कराया गया है उन्होंने कहा कि बीकेटी क्षेत्र में कांग्रेस के नेता द्वारा झूठी सहानुभूति बटोरने के चक्कर में जनता को लगातार बरगलाया बहकाया जा रहा हैं लेकिन विपक्ष की यह कुटिल चाल जनता समझ चुकी है समय आने पर उसका करारा जवाब भी देगी काग्रेस के पास न ही नेता हैं न ही नियत
भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश हित समाज के लिए बिना भेद भाव लगातार कार्य कर रही हैं व हर गरीब परिवार का विकास ही हमारी सरकार की प्राथमिकता है







Visit Today : 219
Total Visit : 501759
Hits Today : 898
Total Hits : 2719911
Who's Online : 2
